DNN बिलासपुर
21 दिसम्बर। मण्डलीय प्रबन्धक, हि0प0प0नि0 हमीरपुर अवतार सिंह कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालको की भर्ती के लिए प्रारभिंक चालक छटंनी परीक्षण को कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया था उसे फिर से 1 दिसम्बर से हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर कर्मशाला के प्रागंण में शुरू किया गया है। हमीरपुर मण्डल के अधीनस्थ क्षेत्रों में प्राप्त आवेदन के आवेदकों को टैस्ट के लिए बुलावा पत्र जारी कर दिए गए है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है या देरी से प्राप्त हुआ है व कार्यालय द्वारा जारी तिथि को प्रारभिंक चालक परीक्षण से वंचित रह गए हैं, वे 26 से 28 दिसम्बर तक अपने मूल दस्तावेजों सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मशाला बिलासपुर में प्रातः 9 बजे प्रारभिंक चालक छंटनी परीक्षण हेतू उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत कोई भी टैस्ट नहीं लिया जाएगा।















