हफ्ते के इन 5 दिनो मे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

12 अक्तूबर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली की तारे बदलने हेतु 63 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर बिनोला में जाखन, पेट्रोल पंप घागस व आसपास के क्षेत्र में 13 व 14 अक्तूबर को 9 बजे से 5 बजे तक, स्पर फीडर भराथू में भराथू, जंगल ब्रांश व आसपास के क्षेत्र में 14 व 15 अक्तूबर को 9 बजे से 5 बजे तक तथा 11 के.वी. बैरी घागस फीडर में छटोल जट्टा, घागस, बिनोला, सुंगल, काहवी, सिहरा, नोग, कंदैला, भराथू, कुड्डी, दली, जगल, झलेड़ा, जंगल ब्रांश, री व इन गांवों के आसपास 16 व 17 अक्तूबर को 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम व परिस्थिति के अनुसार कार्य में बदलाव किया जा सकता है।

Latest News