DNN कुल्लू
23 सितम्बर। वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री पीयूष गोयल आगामी 26 सितम्बर को कुल्लू के अटल सदन में हथकरघा व हस्तशिल्प कारीगरों से संवाद करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों को लेकर आज संबंधित विभागों के साथ बैठक की और विभागों को अपनी अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अटल सदन में प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।















