सड़क हादसे में युवती की मौत

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़
08 जुलाई। नालागढ़ क्षेत्र की एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। मामल दभोटा के साथ लगते पंजाब की सीमा भरतगढ़ में सामने आया हैं। युवती व उसकी माता भरतगढ़ से दभोटा की ओर आ रही थी। उस दौरान पंजाब के पुल पर ठंडे पानी की छबील लगी हुई थी। छबील लगे होने के कारण जाम की स्थिति पुल पर बनी हुई थी। मृतक युवती व उसकी माँ पुल पर अपनी स्कूटी पर रुकी हुई थी। उसी समय पीछे से टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी जिससे मां-बेटी दोनों गिर गईं। जिसमे मां दूसरी तरफ गिरी और बेटी ट्रक के टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा रही हैं जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। रोपड़ पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News