सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन जरूरीः किशन कपूर  

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

22 सितम्बर: लोकसभा सांसद किशन कपूर ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य तथा परिवहन विभाग के  अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि प्रतिदिन जिला में होने वाली दुर्घटनाओं को और कम किया जा सके। उन्होने बताया कि चालू वर्ष में अब तक 73 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी बहुमूल्य जिन्दगी गंवाई है जोकि गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने बताया कि ज़िला में ब्लैक स्पोट को चिन्हित किया जा रहा है जिसके लिए 9 करोड़ रूपये से अधिक की राशि उन स्थलों के सुधार पर व्यय की जाएगी। उन्होंने संबन्धित विभागों से युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराईयों के बारे में जागरूक करने हेतु  विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

डीसी कार्यालय परिसर में आधार केंद्र सात दिन खुला रखने की सराहना

धर्मशाला, 21 सितंबर। उप महानिदेशक (डीडीजी), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) भावना, गर्ग, आईएएस,  ने जिला कांगड़ा में आधार प्रगति पर जिला प्रशासन के साथ के साथ आवश्यक बैठक की। उपमहानिदेशक भावना गर्ग ने कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा डीसी कार्यालय परिसर में आधार केंद्र सात दिन खुला रखने के प्रयासों की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन पर पूरा फोक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी बच्चा आधार नामांकन से वंचित नहीं रह सके।
उन्होंने कहा कि बच्चों की बायोमीट्रिक्स अपडेट के लिए पांच तथा पंद्रह वर्ष की आयु निर्धारित की गई है तथा यह अपडेट पूर्णतय निशुल्क है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में पता, जन्म तिथि, नाम में सुधार के लिए 50 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है इसी तरह से बायोमेट्रिक अपडेट के लिए यानी फोटोग्राफ में बदलाव या अपडेट करने के लिए आधार शुल्क में आईरिस या उंगलियों के निशान इत्यादि के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आधार में नाम दो बार अपडेट किया जा सकता है, जन्म तिथि और लिंग में एक बार सुधारा जा सकता है।  उन्होंने कहा कि निर्धारित से अधिक शुल्क लेने पर 1947 (टोल-फ्री) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले एडीसी गंधर्वा राठौढ़ ने उपमहानिदेशक को कांगड़ा जिला में आधार पंजीकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन के लिए भी बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है।

News Archives

Latest News