DNN हमीरपुर
19 अप्रैल। सदर थाना हमीरपुर के तहत कल्लर रोड़ किनारे खड़ी एक गाड़ी में बैठे दो लड़कों से 10.92 ग्राम चिटटा बरामद किया है। मामले में सदर थाना पुलिस टीम ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपियों को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है । बताया जा रहा कि पकड़े गए आरोपी इससे पहले भी नशे से जुड़े मामले में संलिप्त पाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सदर थाना हमीरपुर पुलिस की एक टीम कल्लर रोड़ पर गश्त पर थी, इसी दौरान सड़क के किनारे एक कार खडी थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ह के अंदर दो लड़के बैठे हुए थे। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखे दो पोलीथीन पाउच के अन्दर 10.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम अक्षय भाटिया निवासी हमीरपुर जिला हमीरपुर व साथ बैठे अन्य व्यक्ति ने अपना नाम लक्की निवासी जिला हमीरपुर बतलाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।















