DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर लगाम लगने की पहल हुई है। प्रशासन के साथ मिलकर मनाली स्ट्रे हिमालयन फ्रंटियर्स फाउंडेशन द्वारा बांध्यकरण और टीकाकरण किया गया। पहले चरण में शहर व आसपास के 70 कुत्तों की बांध्यकरण किया। अब संस्था ने दूसरा चरण भी शुरू किया है और आज इन कुत्तों की संख्या 100 के पार हो गई है।
हैरानी की बात है कि मनाली से आवारा कुत्तों की समस्या से हर कोई छुटकारा तो पाना चाहता है, लेकिन आगे कोई नहीं आ रहा। संस्था अकेले अपने दम पर इस मुहिम को अंजाम दे रही है। संस्था इन कुत्तों को सुरक्षित ढंग से पकडऩे के लिए स्पेशल टीम की मदद ले रही है। माल रोड मनाली के लगभग सभी कुत्तों का बांध्यकरण हो चुका है। ऐसे कुत्तों की पहचान करने के लिए उनके कान पर एक निशान भी लगाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष गोपीचंद ने बताया कि अब तक 100 कुत्तों का बांध्यकरण और टीकाकरण किया जा चुका है। गोपी ने बताया की इस अभियान में कमलेश, डॉ गौरव, विजय, सुभाष, पदम्,प्रशांत, टोनी, राजू राम व विनोद शर्मा अपना बहुमूल्य सहयोग दे रहे है। संस्था की मदद पैसे के बजाए दवाई, इंजेक्शन व अन्य सामान उपलब्ध करवाकर की जा सकती है।