DNN सोलन
स्टार कराटे एकेडमी शामती द्वारा कराटे फाइट लीग का आयोजन बहुत ही सफलता पूर्वक भाषा व सांस्कृतिक ऑडिटोरियम कोठों में करवाया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी माया जौहरी के और समापन विनोद ठाकुर के कर कमलों द्वारा किया गया स्पेशल गेस्ट के तौर पर राहुल आईएएस अकेडमी के संस्थापक राहुल डीईओ और जुनेजा ईमपेक्स के संस्थापक मोहन लाल जूनेजा मोसैक आर्किटेक्ट के संस्थापक प्रदीप ममगेन भी मौजूद रहे। एकेडमी के चेयरमैन पी सी कश्यप और कराटे फाइट लीग के फाउंडर सेंसेई रोहित ज़िंटा ने बताया इस कराटे फाइट लीग में 12 राज्यों से 120 बच्चों ने भाग लिया। जिसकी कुल नगद ईनामी राशी 2.5 लाख रुपए थी । इसमें सात वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को 2100 से 15,000 तक के नगद इनाम मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई । कराटे फाइट सीन सीजन वन में प्रथम स्थान हिमाचल द्वितीय स्थान वाराणसी उत्तरप्रदेश तृतीय स्थान बुलंदशहर उत्तरप्रदेश ने हासिल किया ।















