स्कूटी टिप्पर के टायर से टकराई 1 की मौत

Crime Hamirpur Himachal News

DNN नादौन
नादौन बस अड्डे के निकट ज्वालामुखी मार्ग पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल को परिजन होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जबकि दूसरा घायल नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक अजय कुमार , संदीप व अश्वनी सवार होकर नादौन की ओर आ रहे थे कि आगे चल रहे टिपर से जब वे गलत दिशा से ओवरटेक करने लगे तो टिपर के पिछले टायर से टकरा गए और नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां सिर में गहरी चोट आने के कारण अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि संदीप कुमार की दाईं टांग में गंभीर चोट के कारण परिजन उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। जबकि अश्वनी को मामूली चोटें आई हैं। जिसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives