स्कूटी के मांगे कागज निकली चरस

Arki Crime

डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
स्कूटी में चरस ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोलन जिला की दाड़लाघाट पुलिस ने पारनु चैक पर गश्त के दौरान एक स्कूटी को रोका। इसे बृजलाल बिना हैलमैट के चला रहा था। इसे रोक कर कागज दिखाने के लिए कहा गया। जब बृजलाल ने कागज दिखाने के लिए स्कूटी की डिक्की खोली तो उसमें नीले रंग का बैग दिखाई दिया। पुलिस ने इसे खोला और इसे चैक करने पर 250 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News