सौडी क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं – राम कुमार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

3 जुलाई । मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पर्यटन राज्य के रूप से विकसित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।
राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौडी में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि सौडी के स्थानीय लोगों का मानना है कि सौडी के वनों में अज्ञातवास के दौरान महाबली भीम यहां आए थे और उन्होंने यहां से छलांग लगाई थी। मान्यता है कि इसी कारण उनके दाए पांव का निशान यहां चट्टान पर छपा है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि यह क्षेत्र दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में है तथा बहुत खुबसूरत रमणीक स्थल है। क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी से यहां तक डबल-लेन मार्ग बना हुआ है। भौगोलिक दृष्टि और कम लागत से यहां बेहतर अधोसंरचना विकसित की जा सकती है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सौडी के प्रधान पवन कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News