सोलन SVACB की टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा एजीई

Crime Solan

DNN सोलन

एमईएस सुबाथू के एक अधिकरी को स्टेट विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में विजीलैंस की टीम ने यह गिरफ्तारी की। एक ठेकेदार ने सुबाथू में फायर रेंज बनाई थी और इसकी करीब 9 लाख रुपए की पेमेंट रुकी थी और इस पेमेंट को देने की एवज में उससे 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। वीरवार को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसिज (एमईएस) सुबाथू के सहायक गैरिसन इंजीनियर(एजीई) इलैक्ट्रिकल/मैकेनिकल को रिश्वत लेते हुए विजीलैंस की टीम ने गंभरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Latest News