सोलन ज़िला में 4 अगस्त से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

28 जुलाई अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज रेड क्रॉस और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण अभियान के सफल आयोजन के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि 04 अगस्त, 2022 को ज़िला के प्रत्येक उपमण्डल, समस्त पंचायतों, महिला मण्डल, युवक मण्डल, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व अन्य के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा।
ज़फ़र इकबाल ने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वन मण्डलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान रोपित किए गए पौधों के पालन-पोषण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से अपना योगदान देने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त संजय स्वरूप, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News