DNN सोलन, 1 अप्रैल
सोलन से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने पंजाब से बरामद किया है। लडकी का मेडिकल करवाया जा रहा है।जांच में पता चला है कि माता द्वारा डांटने से नाराज होकर यह लड़की घर से चली गई थी।एस.पी. गौरव सिहं ने बताया कि सोलन निवासी एक महिला ने पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी बेटी की उम्र 15 वर्ष है और वह 27 मार्च 2025 की सुबह घर से बिना बताए चली गई। बेटी की इसने अपने तौर पर तलाश की, लेकिन इसका कहीं पर भी पता नहीं चला। जिसके बाद महिला पुलिस थाना सोलन में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने लडकी की तलाश के लिए तकनीकी, काल डिटेल, टावर लोकेशन के आधार पर इसे पंजाब के लुधियाना क्षेत्र से बरामद किया गया है । नाबालिगा ने बताया कि उसकी मां के डांटने की वजह से वह घर छोड़ कर चली गई थी। नाबालिगा का चिकित्सा परीक्षण करवाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।















