DNN सोलन, 7 जनवरी :
शहर में एक बार फिर पर जल संकट गिरने के आसार नजर आ रहे हैं । पिछले दो दिनों से नगर निगम सोलन को गिरी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति जरूरत के अनुसार नहीं हो पाई है । ऐसे में रविवार को नगर निगम सोलन ने पूरे सोलन शहर में पानी का कट लगाया और शहर के किसी भी क्षेत्र में रविवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है जबकि रविवार को जल शक्ति विभाग की ओर से गिरी पर जल योजना से फिर से बड़ी कम मात्रा में पानी नगर निगम के टैंकों तक पहुंचा है।

ऐसे में सोमवार को भी सोलन नगर निगम शहर में पानी की सप्लाई नहीं कर पाएगा जिससे पानी का संकट गहराने के आसार नजर आ रहे हैं । लगातार 2 दिन से पानी की सप्लाई न होने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या पैदा होती दिखाई दे रही है हालांकि सर्दियों के मौसम में पानी की आपूर्ति गरीबों के मुकाबले कम होती है लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि यदि सोमवार को भी जल शक्ति विभाग नगर निगम सोलन को पानी की पूरी आपूर्ति उपलब्ध नहीं करवाता है तो ऐसे में पानी की सप्लाई बाधित हुए लगातार तीन दिन हो जाएंगे और आने वाले दिनों में पेयजल संकट सोलन शहर में गहरा जाएगा क्योंकि लोगों के पास अपने घरों में मौजूद टंकियां में एक-दो दिन का पानी ही स्टोर रहता है ऐसे में सर्दियों के इस मौसम में सोलन शहर में पेयजल का संकट पूरी तरह से घर आता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को सोलन शहर के लिए गिरी पेयजल योजना से जल शक्ति विभाग ने पानी की आपूर्ति बहुत ही काम की है जबकि जरूर इसे 5 गुना ज्यादा है ऐसे में नगर निगम सोलन ने पहले ही शनिवार को पानी की सप्लाई पूरी न मिलने के कारण रविवार को शहर में पेयजल वितरण नहीं किया और यही हालत सोमवार को भी बने रहने के पूरे आसार हैं क्योंकि रविवार को भी गिरी पजल योजना से नगर निगम के टैंकों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है गर्मियों के मौसम में सोलन पर जल संकट के लिए हमेशा चर्चा में रहता है लेकिन बड़े लंबे अरसे बाद इस बार सर्दियों के मौसम में भी पेयजल संकट गहरा था हुआ दिखाई दे रहा है पता चला है कि जल शक्ति विभाग गिरी पेयजल योजना में कुछ मरम्मत का कार्य कर रहा है जिसके चलते पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है और सोलन शहर में पेयजल संकट गहराने के आसार हैं । इस मामले में नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता विनोद पाल ने बताया कि रविवार को पानी की सप्लाई पूरी नहीं मिल पाई है जिसके कारण सोमवार को भी पानी की सप्लाई सोलन शहर में होना मुश्किल है उन्होंने कहा कि लगातार रविवार व सोमवार को पानी की सप्लाई सोलन शहर में नहीं हो पाएगी क्योंकि नगर निगम के टैंकों में जल शक्ति विभाग की काफी कम मात्रा में पानी की सप्लाई दी गई है।















