सोलन व अर्की में कोरोना वायरस से दो महिलाओं की मौत, आंकड़ा 56

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

02 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 56 पहुंच गया है। बुधवार को भी जिला में दो महिलाओं ने कोरोना वायरस से दम तोड़ा है। यह दोनों महिलाएं हो आइसोलेशन में थी। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में दो महिलाओं की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। इनमे एक महिला 52 वर्ष की थी और सोलन के समीप रहती थी। यह महिला क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए सैम्पल के दौरान पॉजिटिव आई थी और होम आइसोलेशन में थी, जबकि दूसरी महिला 73 वर्षीय है और अर्की के गांव में रहती है। यह भी होम आइसोलेशन में थी।

News Archives

Latest News