सोलन में 26 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Others Solan

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत मण्डल भटोलीकलां के कुछेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने बताया कि 26 जुलाई, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक भटोलीकलां, हिलटॉप, दसोमाजरा आदि तथा औद्योगिक इकाइयां नेक्टर लाइफ साइंस, कपटव, सन फार्मा, स्कॉट एदिल्ल, वीनस रेमेडीज, अल्फा फार्मा, एक्मे, ऊँ श्वि साई इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News