सोलन में 2 लोगों को बेहोश करके लूटा

Crime Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश से काम करने के बाद नेपाल लौट रहे 2 लोगों को बेहोश करके लूटने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे रोहडू से नेपाल जाने के लिए निकले दो मजदूरों को रात के समय सोलन में लूटा लिया गया । बताया जा रहा है कि नेपाली मूल के दो भाई प्रेम राज और अशोक थापा रोहडू के बागवान के यहां 5 महीने पहले काम पर आए थे । शुक्रवार को वह देर रात रोहडू से नेपाल जाने के लिए निकले, लेकिन रात के समय सोलन में बेहोशी का पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट लिया।

पीड़ित प्रेम राज ने बताया कि रोहडू से सरकारी बस में शिमला आए । इसी दौरान रोहडू से बैठे नेपाली मूल के पुरुष और महिला ने उनसे दोस्ती करना शुरू कर दी । जिसके बाद शिमला पहुंचकर उन्होंने कहा कि सोलन से नेपाल के लिए डायरेक्ट गाड़ी जा रही है,जिसके बाद चारों शिमला से सोलन तक बस में आए और उसके बाद खाना खाने के समय उन्हें कुछ बेहोशी वाला पदार्थ खिलाया गया। प्रेम राज ने बताया कि खाना खाने के बाद वह दोनो आगे पैदल चलने लगे जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है और जब सुबह वह होश में आए तो उन्होंने खुद को सड़क के किनारे झाड़ियों में पाया। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन को फोन किया और उसके बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे। प्रेम राज ने बताया कि उनसे एक फोन और दोनों भाइयों के मिलाकर कुल 11000 रुपए  की लूट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

News Archives

Latest News