DNN सोलन ( पूजा वर्मा)
सोलन में साइबर ठगों द्वारा म्युचल फंड में निवेश करने के नाम पर टोयटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाता से 12 लाख 74 हजार रुपए की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। दूसरी ओर शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि कि सदर पुलिस थाना में सोलन के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक ने शिकायत पत्र पे्रषित किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल,2022 को इसे मोबाइल नंबर 6392124931 से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को टोयोटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटिड का प्रबंध निदेशक बतलाया व म्युचल फंड में पैसा निवेश करने की इच्छा जताई । उपरोक्त व्यक्ति का ट्रू कॉलर में नाम टोयटा ऑटो केयर के नाम पर था। टोयटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का खाता उपरोक्त बैंक में है। अज्ञात व्यक्ति ने दोबारा फोन करके खाते के लेखा विवरण की मांग की तथा किसी कुंवर सिंह नामक व्यक्ति के खाता सं या में राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया।
साथ ही कहा कि इस सं बंध में वह शाम के समय यह प्राधिकृत पत्र भेजें देगें। इसने विश्वास में आकर कुल 12,74,000 की राशि तथा कथित कुंवर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन शाम के समय टोयटा ऑटो केयर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से फोन आया तथा शिकायत की कि इनके खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति ने राशि निकाल कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















