सोलन में 1 वर्ष में चोरियों के मामले में 160 लोग हुए हैं गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों के मामलों के बीच सोलन पुलिस ने इस वर्ष हुई चोरियों वह सेंधमारियो को लेकर आंकड़ा जारी किया है। आंकड़े के मुताबिक सोलन जिला में इस वर्ष 79 चोरियों के व 41 मामले सेंधमारी (गृह भेदन) के दर्ज किए गए हैं। जिनमें 160 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार सर्दियों के मौसम में सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में एकाएक चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसके कारण जहां आम लोगों में रोष है। वहीं नगर निगम सोलन के पार्षदों ने भी इस संबंध में गत दिवस एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा से मुलाकात की थी और उन्हें एक पत्र सौंपकर सोलन शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की थी। इसके अलावा पार्षदों ने एसपी के समक्ष यह भी मांग रखी कि सोलन शहर में अधिकतर क्षेत्रों में पुलिस ने कैमरे लगाए हैं जिनकी मॉनिटरिंग ठीक तरीके से होनी चाहिए। ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके।

वही शनिवार को सोलन पुलिस ने आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक सोलन जिला में इस वर्ष 79 चोरियों के व 41 मामले सेंधमारी के दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दर्ज किए गए इन मामलों में पुलिस अधिकतर मामलों को सुलझाने में कामयाब रही है। एएसपी अजय राणा ने बताया कि इन मामलों में 160 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन अलग-अलग गिरोह के सदस्य भी शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने इन घटनाओं में चोरी हुए सामान को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। जिसमें नगदी व सामान दोनों शामिल रहे हैं और इनकी कीमत 52,77,939 आंकी गई है।

News Archives

Latest News