DNN सोलन
पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सोलन में अब पेयजल संकट जाने के आसार हैं। गिरी व अश्वनी पेयजल योजना में जबरदस्त गाद आने के कारण करीब अगले 1 हफ्ते तक पानी की लिफ्टिंग प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सोलन में आगामी 1 सप्ताह के लिए पेयजल संकट जा सकता है। गौर रहेगी हिमाचल में जबरदस्त बारिश हो रही है जिसके कारण नदी नाले उफान पर है और इसका सीधा सीधा असर पेयजल योजनाओं पर पड़ रहा है। सोलन शहर व आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए अश्वनी व गिरी पेयजल योजना है। इन दोनों योजनाओं में गाद आ गई है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की अन्य करीब 15 पेयजल की में भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वहीं मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि गाद आने के कारण कि स्कीमें प्रभावित हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पानी के फायदे इस्तेमाल करें।















