DNN सोलन, 11 जनवरी :
पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने सोलन शहर के शामती क्षेत्र में एक कमरे में मौजूद युवकों के पास से हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम गश्त के दौरान शामती में मौजूद थी। तो पेट्रोल पंप के साथ निचली साईड एक वन रूम सेट में गौरी शंकर निवासी सिरमौर , विवेकानन्द शर्मा निवासी शिमला व भरत कुमार निवासी शामती के कब्जा से 4.86 ग्राम हैरोईन बरामद की गई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।















