सोलन में वाहनों की नीलामी 26 सितम्बर को

Others Solan

DNN सोलन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ वाहनों की नीलामी 26 सितम्बर, 2023 को की जानी है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय सोलन परिसर में 26 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11.30 बजे नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 05 जिप्सी मॉडल 2007, 2004 तथा 1992 की नीलामी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नीलामी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला नाजर शाखा के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-223702-3 एक्सटेंशन नम्बर 209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News