DNN सोलन ब्यूरो
15 सितंबर। जिला में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद कोरोना के मामलें सोलन शहर में आ चुके है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से किए गए टेस्टों की रिपोेर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी है और इस रिपोेर्ट के अनुसार 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन कोविड टेस्ट किट के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 109 लोगों के टेस्ट किए गए है। टेस्ट किए गए इन 109 सेम्पलों में से 13 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें है। लगातार जिला में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते सोमवार की बात की जाए तो जिला में बड़ी संख्या में मरीज कोरोना से संक्रमित हुए है। इसवके चलते जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2200 पार कर गया है।
उधर, जिला की विभिन्न जगहों से सैम्पल एकत्र कर केंद्रीय अनुसंन्धान संस्थान कसौली भी भेजे गए है। मंगलवार को 273 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है, इन 275 सैम्पलों की रिपोर्ट आना अभी बाकि है।















