सोलन में फिर INCOME TAX विभाग का छापा

Crime Himachal News Solan

डीएनएन सोलन
सोलन में आयकर विभाग ने चौक बाजार स्थित एक व्यापारी की दुकान में छापेमारी की है। विभाग की इस कार्यवाई के बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह कार्यवाई अन्य व्यापारियों पर भी हो सकती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई शुरू की। इसके बाद विभाग की टीम व्यापारी का रिकार्ड खंगालकर उसकी जांच में जुटी थी। गौर रहे कि जिस व्यापारी के यहां पर छापे पड़े है उसका जूतों, कपड़ों व कंफैक्शनी का कार्य है।
कुछ दिनों पहले ही आयकर विभाग की टीम ने एक हाडवेयर विक्रेता व बिल्डर के यहां पर भी छापे मारे थे। यह छापेमारी सोलन व शिमला की टीम ने की है। इस परिवार ने सोलन में कुछ फ्लेट का भी निर्माण किया है।

News Archives

Latest News