DNN सोलन
सोलन जिला में शुक्रवार का दिन कोरोना की दृष्टि से ठीक नहीं रहा। यहां पर पहले कोरोना पॉजिटिव 6 मामले सामने आए व रात को बद्दी में फिर दो और मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। कुल मिलाकर शुक्रवार को जिला में 8 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। इसके साथ ही जिला भर में स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने करते हुए बताया कि इन आठ कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आंकड़ा 71 पहुंच गया है। हालांकि, गुरुवार व शुक्रवार को ईएसआई काठा (बद्दी) में कोरोना वायरस के उपचाराधीन तीन मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इन तीन ने कोरोना वायरस को मात देकर रिकवर हो गए है। बता दें कि गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला से 478 सैम्पल जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे थे। जहां से आठ लोगों की सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला में 37 एक्टिव केस है, जबकि 34 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दे दी है।















