DNN सोलन
सोलन में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करनेका मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत तौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस केअनुसार रात को करीब 12 बजे रात नारायण सिंह भण्डारी ने पुलिस चौकी शहर सोलन में सूचना दी कि इसके बेटे नरेन्द्र भण्डारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जिस सूचना पर शहर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौका पर मृतक नरेन्द्र उम्र 45 वर्ष का शव पहले ही फंदा लगाई हुई चुन्नी को काटकर नीचे उतार दिया गया था । मृतक नरेन्द्र के माता-पिता ने बतलाया कि इनका बेटा मृतक नरेन्द्र भण्डारी घर पर ही रहता था व नशा करने का आदी था । इनका पोता जब अपने पिता के कमरा में गया तो इसने मृतक नरेन्द्र भण्डारी को पंखे की कुण्डी से लटका हुआ देखा जिस पर इनकी बहू ने फंदे के लिए लगाई गई चुन्नी को काटकर नाश को नीचे उतारा परन्तु नरेन्द्र भण्डारी की मृत्यु हो चुकी थी । इस मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















