सोलन में प्रतिबंधित दवाओं के साथ 2 गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 19 अप्रैल

सोलन पुलिस ने प्रतिबिधिंत दवा के साथ सोलन के दो युवकों को पकड़ा हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए मामला ड्रग विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सोलन सदर थाना में पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम ने एक सूचना के आधार पर जितेश कुमार व राजेश कुमार से प्रतिबंधित दवा व कैप्सूल बेचने का धंधा करते है तथा शहर के नव युवकों को नशे का सामान उपलब्ध करवाते है । इस सूचना कार्रवाई करते हुए इस टीम ने जितेश कुमार निवासी सोलन तथा राजेश कुमार निवासी हमीरपुर को नशीली दवाओं की कुल 3400 टेबलेट्स सहित गिरफ्तार किया । इस संबंध में मामला आगामी जांच के लिए औषधी निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) सोलन को सौंपा गया है । जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि इन आरोपियों के विरुद्ध पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर सोलन में मामले दर्ज हैं । मामले में जांच जारी है ।

News Archives

Latest News