सोलन में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

Others Solan

DNN सोलन, 6 जनवरी :

सोलन शहर के कई हिस्सों में रविवार को पानी की सप्लाई उपलब्ध नहीं होंगी। नगर निगम सोलन को जल शक्ति विभाग से शनिवार को पूरी मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई है जिसके कारण रविवार को नगर निगम सोलन के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई को लेकर कट लग सकता है सर्दी के मौसम में इस बार पानी की किल्लत पहली बार हो रही है। नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता विनोद पाल ने बताया कि शनिवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो पाई है। ऐसे में रविवार को शहर में पानी की किल्लत रह सकती है।

News Archives