DNN सोलन
सोलन में दो आत्महत्याओं के मामले सामने आए हैं। पहला मामला है सोलन के वार्ड नंबर 2 के तहत सरकारी आवास में अपने पिता के साथ रहने वाली एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का सामने आया है। जबकि एक अन्य मामला सोलन के अस्पताल रोड में सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने कमरे के नजदीक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैं।
शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास में अपने पिता के साथ रह रही युवती जिसकी पहचान पूनम के तौर पर हुई है,ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि अस्पताल रोड के नजदीक रहने वाले मनकुश ने भी अपने घर के नजदीक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है।















