सोलन में दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने दोहरीदीवाल के नजदीक नाके के दौरान एक पिकअप को रोका और उसके कागजात चेक किए। जैसे ही पुलिस चालक द्वारा दिए गए कागजात चेक कर रही थी उसी दौरान कागजों के बीच में पुलिस को चिट्टा बरामद हुआ। पिकअप चालक नवीन से पुलिस ने 1. 67 ग्राम चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की। इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने राजगढ़ रोड के नजदीक एक मकान में दबिश देकर वहां पर रह रहे एक युवक से 16.30 ग्राम बरामद किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के खिलाफ अभियान जारी है।

News Archives

Latest News