सोलन में जुआ खेलते चार गिरफ्तार

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

सोलन की सपरून पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों के पास से मौके पर ताश के पत्ते व नकदी भी बरामद हुई है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस चौकी सपरुन की पुलिस टीम रात्री के समय सपरून चौक में गश्त पर उपस्थित थी तो फ्रुट मार्किट की एक रेहडी में राजेन्द्र सिंह, ओम वीर सिंह , हरि शंकर तथा मोहन सिंह ताश के पतों के साथ पैसों को दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिनसे कुल 9950/- रु0 बरामद हुए है। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना सोलन में अभियोग अधीन धारा 13-6-67 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

News Archives

Latest News