सोलन में कोरोना के 116 नए मामले, बिना मास्क के 47 के चालान 6967 ने लगवाई वैक्सीन

Crime Others Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा)

सोलन जिला में शनिवार को 116 नए मामले सामने आए है। वही जिला में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 47 लोगों के चालान हुए । सोलन जिला में शनिवार को 3181 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी दी कि सोलन जिला में शनिवार को 116 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डा. रस्तोगी नेबताया कि शनिवार को 919 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 116 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सोलन शहर में 7 मामला सामने आया है। नालागढ़ ब्लॉक में 41 मामले धर्मपुर ब्लॉक में 47 मामले, सायरी ब्लॉक में 9, अर्की ब्लॉक में 10 मामलेसामने आए हैं।

 

वहीं जिला के अन्य हिस्सेंमें 02 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 428 पहुंच गई है। दूसरी ओर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोगों के भी पुलिस चालान कर रही है और वीरवार को जिला में 47 ऐसे लोगों के चालान किए गए जोकि बिना मास्क के घूम रहे थे। इन लोगों से पुलिस ने मौके पर 23000 रुपए जुर्माना भी वसूला है। सोलन जिला में शनिवार को 3181 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 15 से 18 वर्ष के 1596 , 18 से 44 वर्ष के 1449, 45-60 वर्ष के 114 व 60 वर्ष के 22 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई।

News Archives