DNN सोलन
सोलन निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शक्ति प्रदर्शन के साथ दोनों ही प्रत्याशी नामांकन भरने जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल नामांकन भरने से पहले अपने समर्थकों के साथ मां शूलिनी मंदिर में माथा टेकेंगे और इसके बाद भी नामांकन भरने के लिए एसडीएम कार्यालय सोलन पहुंचेगें, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश कश्यप भी सोलन शहर की पुलिस चौकी के समीप से अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने के लिए एसडीएम कार्यालय की ओर जाएंगे।














