DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
11 दिसंबर। जिला में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट व रैपिड एंटीजन टैस्ट के साथ अब वॉक इन टैस्ट की सुविधा भी मिलने जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुविधा सोमवार से शुरू की जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार कोविड टैस्ट करवा सकता है। अभी यह सुविधा जिला मुख्यालय सोलन से शुरू होगी। इसके पश्चात जिला की अन्य दो जगहों पर यह सुविधा दी जाएगी। हालांकि, सबसे पहले शुरुआत सोलन में की जा रही हैं और इसके लिए सोलन के ठोडो ग्राउंड में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंटर स्थापित किया जाना है।
बता दें कि सोलन जिला में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सैम्पलिंग को तेज कर दिया है। जिला में रोजाना 300 से अधिक सैम्पलों की जांच की जाती है। यह सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली, ट्रूनेट व रैपिड के जरिए निर्धारत संस्थानों में सेम्पलों की जांच की जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाक टैस्ट की सुविधा जिला में देने जा रहा है। यह टैस्ट निःशुल्क जिला में करवाए जाएंगे।

सोमवार को शुरू होगी सुविधा
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार से शुरू करने जा रहा इस सुविधा के लिए टीम को तैयार कर रहा है। इस तीन स्दस्यता टीम बनाई गई है। सोलन में सोमवार को यह सुविधा ठोडो ग्राउंड से शुरू होगी। इसके पश्चात 01 सेंटर नालागढ़ व 01 सेंटर बद्दी में शुरू किया जाएगा।
नहीं होगी टैस्ट करवाने में कोई रोक-टोक
जिला में शुरू होने वाले वाक कोरोना टैस्ट में किसी भी प्रकार की कोई रोक टोक नहीं होगी। सेंटर में व्यक्ति जाकर अपना टैस्ट अपनी इच्छानुसार करवा सकता है या लक्षण दिखाई देने पर भी टैस्ट करवा सकता है। यह टैस्ट भी रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे जाएंगे।
क्या कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन का
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डा. राजन उप्पल का कहना है की लोगों की सुविधा के लिए वॉक कोरोना टैस्ट की शुरुआत की जा रही है। सोमवार से यह सुविधा सोलन के ठोडो ग्राउंड में शुरू होगी। इसके बाद सोलन के नालागढ़ व बद्दी में 01-01 सेंटर खोला जाएगा।















