DNN सोलन
सोलन माल रोड स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है की आग घर में मौजूद फ्रिज में लगी और देखते ही देखते आग काफी ज्यादा भड़क गई। जिससे घर से धुआं निकलने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद सब के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान रोड पर लोगों की भारी भीड़ भी जुड़ गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने बताया कि आग फ्रिज में लगी और इसका कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। वहींं घटना सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।















