DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन पाल ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है । वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह टीम भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। आगामी चुनाव में इस टीम के सदस्य कितना कमाल दिखाएंगे यह तो समय ही बताएगा लेकिन रतन पाल ने टीम में जिला के सभी क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का पूरा प्रयास किया है। रतन सिंह पाल ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला सोलन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।
उपाध्यक्ष : नंदराम कश्यप (सोलन), रमेश ठाकुर (अर्की), अमर संधू (दून), सुनीता रोहाल (सोलन), उपेन्द्र शर्मा (कसौली), योगेश्वर सिंह (नालागढ़) तथा हीरानंद शर्मा (कसौली) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंत्री : बलवीर ठाकुर (दून) तथा भरत साहनी (सोलन) को महामंत्री बनाया गया है| सचिव : राकेश गौतम (अर्की), श्रवण चंदेल (नालागढ़), धमेन्द्र ठाकुर, सोलन जिला कार्यालय प्रभारी, कमलेश पवार (अर्की), सुनील कश्यप (कसौली) तथा गुरमेल चौधरी (दून) को सचिव नियुक्त किया गया है| कोषाध्यक्ष : लक्ष्मी ठाकुर (सोलन) मीडिया प्रभारी : संजीव मोहन (सोलन) सह मीडिया प्रभारी : इंद्रपाल शर्मा (अर्की) प्रवक्ता : शैलेन्द्र गुप्ता | कार्यकारिणी सदस्यों में : खेमचंद ठाकुर (दून), सुरेश कुमार (दून), धीरेन्द्र कुमार (दून), नरिन्द्र कुमार (दून), सिकंदर कुमार (दून), जमुना ठाकुर (दून), दुर्गावती (दून), जतिन्द्र सिंह (नालागढ़), हरपाल सिंह सैनी (नालागढ़), परमानंद चंदेल (नालागढ़), प्रीतम सिंह चंदेल (नालागढ़), राजकुमार चौधरी (नालागढ़), राजीव भल्ला (नालागढ़), स्वर्ण सिंह गरेवाल (नालागढ़), हेमराज ठाकुर (नालागढ़), सोमा देवी (नालागढ़), विनोद सोनी (अर्की), भूप सिंह (अर्की), करतार सिंह (अर्की), रामचंद पाल (अर्की), जगदीश ठाकुर (अर्की), भुवनेश्वरी शर्मा (अर्की), हरिकृष्ण ठाकुर (अर्की), नंदलाल पाल (अर्की), प्रेम चोपड़ा (अर्की), भगतराम शर्मा (अर्की), सुनील ठाकुर (सोलन), शांता धीमान (सोलन), सोमा ठाकुर (सोलन), कृष्णा ठाकुर (सोलन), संदीप ठाकुर (सोलन), सीमा कुमारी (सोलन), संजीव शर्मा (सोलन), रिया शर्मा (सोलन), मनीष गुप्ता (कसौली), अश्वनी शर्मा (कसौली), कृष्णा मंडयाल (कसौली), कौशल्या ठाकुर (कसौली), रविन्द्र कुमार (कसौली), रमा शर्मा (कसौली) तथा हिमांशु गुप्ता (कसौली) जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।