सोलन भाजपा के पाँचों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त

Others Politics Solan

DNN सोलन

भारतीय जनता पार्टी ने सोलन जिला के पांचों मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से विचार-विमर्श के बाद भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रतन पाल ने मदन सिंह ठाकुर को फिर से सोलन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि मदन मोहन मेहता को कसौली की कमान सौंपी गई है । इसी प्रकार से राकेश ठाकुर अर्की, मानसिंह दून व मनोहर लाल को नालागढ़ भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Latest News