DNN सोलन
सोलन पुलिस ने कुछ समय पहले सोलन सब्जी मंडी में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कोहली आढ़ती सब्जी मण्डी सोलन ने थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि हर रोज की तरह दिनांक 24 फरवरी को समय करीब 8.30 बजे जब यह अपनी सब्जी मण्डी स्थित दुकान पर पहुंचे तो इन्होंने अपने दुकान के गल्ले में रखी नकदी क़रीब 40000 रुपए को चोरी हो गए । मामले की जांच में आरोपी मिथुन निवासी कोटखाई को थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मिथुन से चोरीशुद्रा नकदी कुछ बरामद कर ली गई है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया है कि आरोपी मिथुन इससे पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है तथा जिला शिमला के विभिन्न थानों में इसके विरूद चोरी के 05 से ज़्यादा अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।















