सोलन पुलिस ने किया हैरोइन सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 1 मई : सोलन पुलिस ने हैरोइन सप्लायर एक व्यक्ति को भिवानी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। एस.पी. गौरव सिहं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले सोलन पुलिस ने हरियाणा के एक पुलिस कर्मचारी व उसके साथ प्रदीप और मोहित को सोलन में 157 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की आगामी जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस ने अब इस मामले में हैरोइन सप्लायर आरोपी सोनू निवासी कैथल हरियाणा को सोलन पुलिस की टीम द्वारा भिवानी हरियाणा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी की टाटा नेक्सॉन गाड़ी को भी जब्त किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी हरियाणा में हैरोइन का एक बहुत बड़ा सप्लायर है जो दिल्ली ,हरियाणा, चंडीगढ़,पंजाब और हिमाचल राज्यों में हैरोइन की सप्लाई कर रहा था जिसके खिलाफ पुलिस थाना कलायत हरियाणा में हैरोइन का एक मामला दर्ज है।

 

 

News Archives

Latest News