सोलन पहुंचे मुख्यमंत्री किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आज सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि कार्यान्वित होने पर इस पेट्रोल पंप में पुलिस कर्मियों के आश्रितों को करुणामुलक आधार पर कार्य दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित किया जा रहा यह पेट्रोल पंप आर्थिक रूप से लाभदायक सिद्ध होगा।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस विषय में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भोरंज सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य आई टी सलाहकार गोकुल बुटेल, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News