DNN सोलन
जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 238 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 238 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 98, नागरिक अस्पताल बद्दी से 49, ईएसआई काठा से 11, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 20, ईएसआई परवाणू से 27, ईएसआई बरोटीवाला से 21 तथा ईएसआई झााड़माजरी से 12 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 234 रक्त नमूनों में से 229 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। शेष रक्त नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैम्पल में से 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पोजिटव प्राप्त हुई है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पोजिटिव पाया गया व्यक्ति पश्चिम बंगाल से राज्य आया है। वर्तमान में वह नालागढ़ उपमण्डल के क्वारेनटाईन केन्द्र रामशहर में हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी पोजिटव व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध कर क्वारेनटाईन किया जा रहा है। इनके सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।















