सोलन जिला से मंगलवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 359 सैम्पल

Others Solan

  

DNN सोलन ब्यूरो
18 अगस्त। सोलन जिला से मंगलवार को  कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 359 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी।

 
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 359 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 144, नागरिक अस्पताल बद्दी से 27, ईएसआई अस्पताल काठा से 54, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 44, नागरिक अस्पताल अर्की से 53, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 10 तथा ईएसआई अस्पताल परवाणू से 27 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

News Archives

Latest News