DNN सोलन ब्यूरो
20 अगस्त। सोलन जिला से गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 445 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 445 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 138, नागरिक अस्पताल बद्दी से 50, ईएसआई अस्पताल काठा से 11, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 45, नागरिक अस्पताल अर्की से 63, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 08, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 63, एमएमयू कुमारहट्टी से 28 तथा कोविड केयर सेन्टर कालूझिंडा से 39 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 1055 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 360 रोगी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला से अभी तक 28287 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।


















