DNN सोलन ब्यूरो
13 अगस्त। सोलन जिला से गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 89 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 89 सैम्पल में से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 66 तथा ईएसआई परवाणू से 23 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।















