DNN सोलन ब्यूरो
02 सितंबर। सोलन जिला से बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 207 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 207 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 58, नागरिक अस्पताल बद्दी से 28, ईएसआई अस्पताल काठा से 06, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 27, नागरिक अस्पताल अर्की 16, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 38, एमएमयू कुमाहरहट्टी से 32 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी से 02 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस जिला में कोविड-19 के 07 और मामले पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 1460 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 301 रोगी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एहतियातन जिला में 1167 व्यक्तियों को घर पर तथा 34 लोगों को संस्थागत क्वारेनटीन किया गया है।















