सोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 359 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर जिला सोलन में स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। यही कारण है कि जिला में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। जिला से अभी तक 14406 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इन में से 120 सैम्पल ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न संस्थानों से सैम्पल ले रहा है और जांच  के लिए केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली भेजे जा रहे है। मंगलवार को भी जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 359 लोगों  के सैम्पल लेकर जांच के लिए  भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 359 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 57, नागरिक अस्पताल बद्दी से 54, ईएसआई काठा से 51, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 56, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 20, नागरिक अस्पताल अर्की से 23, ईएसआई परवाणू से 55, ईएसआई बरोटीवाला से 09 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 34 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 178 सैम्पल में से 03 सैम्पल पाॅजिटिव पाए गए हैं। 01 सैम्पल जांच प्रक्रिया में हैं। शेष सभी सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
डा. गुप्ता ने कहा कि जिला में अभी तक 120 व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 43 व्यक्ति कोविड एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से ईएसआई काठा में 13, नौणी में 09, श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में 16, कोविड केयर सेंटर बखालग में 03 का उपचार किया जा रहा है। मानकों के अनुसार 01 कोरोना रोगी का उपचार घर पर किया जा रहा है। 01 कोरोना संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय शिमला भेजा गया है।

News Archives

Latest News