सोलन जिला में 2866 व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में :डा. गुप्ता

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 2866 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी।
डा. गुप्ता ने कहा कि इन 2866 व्यक्तियों में से 2334 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। इनमें से 1653 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारेन्टीन किया गया है। 681 अन्य व्यक्ति होम क्वारेन्टीन हैं। 447 व्यक्ति संस्थागत क्वारेन्टीन में हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 14817 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 17683 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। 04 व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखा गया है। इनमें से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 02 तथा एमएमयू कुम्मारहट्टी में 01 व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है।

News Archives

Latest News