सोलन जिला में 286 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

Others Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा)

जिला में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढता जा रहा है। मंगलवार को 286 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 1617 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 286 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सोलन शहर में 10 मामला सामने आया है। नालागढ़ ब्लॉक में 120 मामले धर्मपुर ब्लॉक में 104 मामले वही सायरी ब्लॉक में 08 मामले जबकि अर्की ब्लॉक में 31मामले चंडी ब्लॉक में 12 मामले सामने आए हैं। वही अन्य में 01 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 896 पहुंच गई है।

News Archives

Latest News