
DNN सोलन
सोलन जिला में शनिवार को साल के पहले दिन ही कोरोना का एक बड़ा आंकड़ा सामने आ गया है। जिला में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। काफी समय बाद इतने ज्यादा मामले एक साथ 1 दिन में सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को 503 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से दो शहर, 2 मामले नालागढ़ ब्लॉक, 12 मामले धर्मपुर ब्लॉक, 1 मामला सायरी ब्लॉक, 1 चंडी ब्लॉक व 2 अन्य मामले ज़िला में सामने आए है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 87 पहुंच गई है।

















